भारत के वो संग्रहालय जिनके बारें में आपने कभी नहीं सुना होगा ? जानें

The Found
By -
0

संग्रहालय एक ऐसी जगह होती है जहाँ पुरानी से पुरानी वस्तुओं को इखट्टा करके रखा जाता है ,संग्राहलयों में मौजूद वस्तुएं एवं जानकारी हमें अक्सर अचंभे में डाल देती हैं पर क्या कभी एक पूरे संग्रहालय ने आपको अचंभित किया है? 

भारत में कई असामान्य म्यूज़ियम भी है, जिनके बारे में शायद आपने नहीं सुना होगा। ये म्यूजियम किसी विशेष विषय को लेकर समर्पित हैं। इनके अलग और असामान्य विषय और वस्तुओं का संग्रह ही इन्हें सामान्य म्यूजियम से अलग बनाता है।


• सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट


ये दिल्ली में स्थित है और ये संग्रहालय पूरी तरह से सफ़ाई और शौचालय को समर्पित है। इस अनोखे म्यूजियम में 3000 ईशा पूर्व के ऐतिहासिक चेंबर पॉट्स से लेकर विक्टोरियन टॉयलेट सीट के साथ ही सोने एवं अन्य धातुओं से बने टॉयलेट सीट भी देखने को मिलेंगे।

इस संग्रहालय की संकल्पना और इसका निर्माण किया था डॉक्टरबिंदेश्वर पाठक ने,इस म्यूजियम में आपको शौचालय से सम्बंधित तकनीकी विकास, स्वच्छता की स्थिति, शौचालय शिष्टाचार और सामाजिक रीति-रिवाज के बारे में जानकारी मिलेगी ।


• मेयोंग सेंट्रल नाम 


काले जादू की बात करना या काले जादू का असर होना भले ही शुभ न माना जाता हो , लेकिन इंडिया के इस म्यूजियम में आपको काले जादू से सम्बंधित सारी जानकारी मिलेगी।
इस ऐतिहासिक संग्रहालय में काले जादू से जुड़ी सामग्री का कलेक्शन है, इसी कारण यह संग्रहालय बेहद सहस्यमयी प्रतीत होता है। 

इस संग्रहालय में जादू टोना, तांत्रिक पांडुलिपियों, हस्तनिर्मित गुड़िया, खोपड़ी और काले जादू की रस्मों में इस्तेमाल होने वाले कई औजार मौजूद हैं। जो आपको भौचक्का करने के साथ साथ बेहद डरा भी देंगे।

• ह्यूमन ब्रेन म्यूजियम 


बेंगुलुरू में स्थिति यह म्यूजियम पूरी तरह से ह्यूमन मस्तिष्क को समर्पित है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज' के बेसमेंट में बने इस संग्रहालय में 300 से अधिक मस्तिष्क के नमूने हैं। जो कि न जाने कितने सालो से कलेक्ट किए जा रहे है, ये ब्रेन्स सड़क हादसों में मरने वालों के है।

इस संग्रहालय को डॉक्टर एस के शंकर और उनकी टीम ने बनाया था। इस संग्रहालय का लक्ष्य है यहाँ आने वालों को ह्यूमन ब्रैन तंत्र की पूरी जानकारी देना। इस संग्रहालय के टूर पर जाने वालों को आखिर में एक असली मस्तिष्क पकड़ने का मौका मिलता है।

• सुधा कार म्यूजियम में


हैदराबाद स्थित इस म्यूजियम को बनाया था के सुधाकर ने और ये दुनिया का पहला हस्तनिर्मित निराला कार म्यूजियम है। के सुधाकर ने 14 साल की उम्र से कार बाइक और गाड़िया बनाना शुरू कर दिया था। इस संग्रहालय में आपको छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी कार देखने को मिलेगी। यहाँ ऐसे अतरंगी शेप्स की कार है जिन्हें अपने पहले कभी नहीं देखा होगाl यहाँ फुटबॉल, सोफा, हाई हील, बर्गर, टेबल, कैमरा के शेप की कार मौजूद है। कुछ समय पहले के सुधाकर ने कोरोना के शेप में कार भी बनाई थी ताकि इस बीमारी के खिलाफ लोग जागरूक हो सके।

•  Indroda डायनासोर और जीवाश्म पार्क 


डायनासोर अब भले न हो पर इंडिया के पास अपना खुद का जुरासिक पार्क जरूर है। ये पार्क, देश का एकलौता डायनासोर म्यूजियम है जहाँ आपको डायनासोर की दूसरी सबसे बड़ी हैचरी ऑफ एग मिलेगी। ये संग्रहालय इंडिया के सबसे सुंदर मैन मेड जंगलों में से एक है जहाँ आपको बड़े बड़े की आकृति के डायनासोर और उनसे जुड़ी कहानी देखने को मिलेंगी। यहाँ डक एग के साइज से लेके कैंननबॉल साइज तक के अंडे मौजूद है। 

Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)
 

                           Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 LifeStyle 

History

Article :
Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!