9/11 का वो हमला जिसने दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क को हिलाकर रख दिया

Savan Kumar
By -
0


यह एक ऐसा दिन था जिसने पूरी दुनिया के इतिहास और उसमें अमेरिका के स्थान को बदलकर रख दिया। 11 सितंबर 2001 को हुए हमले के 20 साल बीत चुके हैं, और अंतरराष्ट्रीय मामलों और अमेरिकी विदेश नीति पर इसका स्थायी प्रभाव बरकरार है-खासकर यह देखते हुए कि दो दशक लंबे खिंचे युद्ध के बाद अमेरिका के अफगानिस्तान छोड़ते ही तालिबान ने उस पर कब्जा जमा लिया है।

सितंबर के उस भयावह दिन आतंकवादियों द्वारा अपहृत दो अमेरिकी यात्री विमान न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर से टकराए जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एक तीसरे विमान ने पेंटागन को निशाना बनाया और चौथा पेंसिल्वेनिया में एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


इन हमलों में 3,000 से अधिक लोग मारे गए, जो कि अमेरिकी धरती पर सबसे घातक हमला रहा है। हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी समूह अलकायदा ने ली जिससे तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश को 'आतंक के खिलाफ जंग' शुरू करने के लिए प्रेरित किया-इस्लामिक देशों में जड़ें जमाएं चरमपंथी समूहों के खिलाफ अमेरिका और उसके सहयोगियों के नेतृत्व में यह सैन्य अभियान लगातार जारी है। अफगानिस्तान और इराक पर हमले इसी अभियान का हिस्सा थे।


मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस साल अप्रैल में सैन्य वापसी का आदेश जारी करके अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने का प्रयास किया। तालिबान ने पूरी ताकत के साथ सत्ता में लौटते हुए प्रमुख प्रांतों पर नियंत्रण कायम किया और 15 अगस्त को राजधानी काबुल को भी कब्जे में ले लिया जिसके बाद अफगान राष्ट्रपति अशरफ गनी वहां से भाग निकले। आतंकी समूह ने अंततः 8 सितंबर को एक कार्यवाहक सरकार का ऐलान कर दिया।


Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page: The Found (Pinterest)
 

                           Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 


LifeStyle 

History




Article :


 

Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!