...तो तय है, 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी अहमदाबाद को मिलने जा रही है ?

Savan Kumar
By -
0


(Gujarat's Ahmedabad city begins preparations for the Olympics) : वर्ष 2036 में किस देश को खेलों के महाकुंभ ओलंपिक की मेजबानी करनी है ये अभी तय नहीं हुआ है लेकिन गुजरात के अहमदाबाद शहर ने ओलंपिक की तैयारियों शुरू कर दी है। आज से 16 साल बाद क्या देश में ओलंपिक होंगे? सवाल बड़ा है लेकिन सुत्रों की मानें तो इसके लिए अहमदाबाद शहर को चुना लिया गया है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

शहर में नए बुनियादी ढांचे के निर्माण का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (AUDA) ने ओलंपिक मानदंडों के अनुसार खेल और गैर-खेल बुनियादी ढांचे के विश्लेषण के लिए एक निविदा जारी की है। यह टेंडर उसी एजेंसी को दिया जाएगा जो 3 महीने के भीतर निर्माण रिपोर्ट तैयार करेगी।

2028 तक ओलिंपिक खेलों के मेजबान देश की घोषणा

2028 तक ओलिंपिक खेलों के मेजबान देश की घोषणा कर दी गई है। वहीं, साल 2032 के लिए अगले महीने बोलियां खुलने जा रही हैं। पिछले साल कोरोना संकट के कारण ओलिंपिक खेलों को स्थगित किया गया था, जिसका आयोजन इसी साल टोक्यो में होना है।

 वहीं, 2024 ओलंपिक खेल पेरिस में, 2028 ओलंपिक लॉस एंजिल्स में और 2032 ओलंपिक स्थल लगभग तय हो चुके हैं। 2032 तक ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर को ओलंपिक समिति ने सर्वश्रेष्ठ माना है, लेकिन अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा है।

कौन हैं 2036 के दावेदार ?

साल 2036 में होने वाले ओलंपिक के लिए दावेदारों की सूची में भारत सबसे आगे है। हालांकि इस दौड़ में जर्मनी, कतर, इंडोनेशिया, हंगरी, उत्तर और दक्षिण कोरिया तकनीकी रूप से पहले से ही प्रतीक्षा सूची में हैं। अब ब्रिटेन भी नया दावेदार बन गया है।

दरअसल, विकसित देशों में ओलंपिक खेलों का आयोजन करने की परंपरा रही है। हालांकि इसका आयोजन चीन और ब्राजील में भी किया जा चुका है। यदि इसे विकसित देशों में आयोजित करने को प्राथमिकता दी जाती है, तो भारत का दावा प्रबल होगा।

 

                           

                                 Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page : The Found (Pinterest)



LifeStyle  

History




    Article :

                                                        Tags:

                                                        Post a Comment

                                                        0Comments

                                                        Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

                                                        #buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

                                                        Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
                                                        Ok, Go it!