ना कार, ना सड़क, ना प्रदूषण... सऊदी अरब में होगा शून्य प्रदुषण वाला शहर

Savan Kumar
By -
0


सऊदी अरब ने दुनिया भर में बढ़ते कार्बन उत्सर्जन के खतरे से निपटने और पर्यावरण का ध्यान रखने के लिए शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला एक शहर बनाने की घोषणा की है। सऊदी अरब ने नियोम बिजनेस जोन के तहत शून्य कार्बन उत्सर्जन वाले शहर के लिए योजनाओं की घोषणा की है।
'द लाइन' नाम का शहर, लाल सागर के तट पर सऊदी अरब का भविष्य का वाणिज्यिक केंद्र बन जाएगा। रविवार 10 जनवरी को, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शहर के शुभारंभ की घोषणा की। इस शहर का नाम 'द लाइन' होगा।

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter तेल समृद्ध देश के क्राउन प्रिंस के अनुसार, इस ईको-शहर में शून्य कार, शून्य सड़क और शून्य कार्बन उत्सर्जन के साथ दस लाख लोग रहेंगे। इसमें स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और हरियाली जैसी सुविधाएं होंगी। शहर का निर्माण इस साल की पहली तिमाही में शुरू होगा। प्रिंस मोहम्मद के अनुसार, "हमें भविष्य के शहर होने के लिए पारंपरिक शहर की अवधारणा को बदलने की जरूरत है।"

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की की अहम भूमिका होगी

एक बयान में कहा गया एक उच्च गति वाले सार्वजनिक परिवहन सिस्टम की योजना के साथ पैदल यात्रा वाले शहर तक यात्रा में 20 मिनट से अधिक नहीं लगने की उम्मीद है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की की अहम भूमिका होगी।

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

यह 100 प्रतिशत स्वच्छ ऊर्जा द्वारा संचालित होगा और यह निवासियों के लिए प्रदूषण मुक्त, स्वस्थ और अधिक स्थायी वातावरण प्रदान करेगा। सऊदी अरब के उत्तर-पश्चिम में स्थित नोम परियोजना में लगभग 500 बिलियन डॉलर का निवेश किया जा रहा है। लाल सागर के तट पर युवाओं को नौकरी देंगे का प्रिंस

लाल सागर के तट पर इस नए स्पेशल आर्थिक जोन के तहत क्राउन प्रिंस का इरादा युवाओं को नौकरियां देने का है। 'नियोम' प्रोजेक्ट 26,500 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला होगा और इसकी सीमाएं जॉर्डन और मिस्र को छूएंगी। वर्ष 2017 में, जब नियोम की घोषणा हुई तो बहुत रुचि ली गई थी।

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram) इस परियोजना के तहत 3,80,000 नौकरियां सृजित होंगी और 2030 तक लगभग 48 बिलियन डॉलर सऊदी जीडीपी में आ जाएंगे। सऊदी अरब दुनिया का प्रमुख कच्चा तेल निर्यातक है और सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाले देशों में भी है।

How to Choose the Perfect Cycle For You...Know More

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!