Jio का 5G फोन मिलेगा मात्र 2500 रुपये में, जानिए..इसे कैसे ले सकते है

SM
By -
0
https://www.thefound.in/

मुकेश अंबानी टेलीकॉम मार्केट में छा जाने के बाद भारत के स्मार्टफोन बाजार में अपनी पैठ बनाने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। Jio बहुत जल्द 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि शुरुआत में इस स्मार्टफोन की कीमत 5000 रुपये होगी। बाद में इसकी कीमत घटाकर 2500-3000 रुपये कर दी जाएगी। अभी देश में लगभग 30 करोड़ 2जी यूजर्स हैं। कंपनी की नजर इन लोगों पर ही है। Jio भारत में उपभोक्ताओं को मुफ्त 4G मोबाइल फोन पेश करने वाली पहली कंपनी है। इसके तहत Jio फोन के लिए 1,500 रुपये का भुगतान करना था, जिसे बाद में वापस किया जा सकता था।
रिलायंस की एजीएम बैठक में लिया था फैसला
इस साल रिलायंस एजीएम की बैठक से ठीक पहले, माइक्रोसॉफ्ट ने Jio प्लेटफार्मों में $ 4.5 बिलियन (लगभग 32 हजार करोड़) का निवेश किया था। एजीएम की बैठक में, मुकेश अंबानी ने कहा था कि हम माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एक प्रोसेसर बनायेंगे जो 5 जी सपॉर्टेड होगा और फोन की कीमत 5000 रुपये होगी।
भारत में अभी भी 300 मिलियन लोग इंटरनेट से दूर
वर्तमान में, देश में लगभग 300 मिलियन लोग इंटरनेट से दूर हैं। हम उन लोगों के हाथों में एक सस्ता स्मार्टफोन देना चाहते हैं।कंपनी के अधिकारी ने बताया, "Jio उपकरणों की कीमत 5,000 रुपये से कम रखना चाहता है। जब हम बिक्री बढ़ाते हैं, तो इसकी कीमत 2,500-3,000 रुपये हो सकती है।'

रिलायंस जियो ने इस संबंध में भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं दिया। वर्तमान में, भारत में मिलने वाले 5G स्मार्टफोन की कीमत 27,000 रुपये से शुरू होती है।

https://www.thefound.in/
Jio फिलहाल 5जी नेटवर्क पर काम कर रही है
कंपनी अपने 5G नेटवर्क उपकरण पर भी काम कर रही है और इन उत्पादों के परीक्षण के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित करने के लिए कहा है। सरकार ने अभी तक रिलायंस जियो के अनुरोध पर फैसला नहीं किया है।

भारत में वर्तमान में 5G सेवाएं नहीं हैं और सरकार ने 5G तकनीक के परीक्षण के लिए दूरसंचार ऑपरेटरों को स्पेक्ट्रम आवंटित नहीं किया है।
Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!