आपने पालतू जानवरों को पेड़ों और दीवारों से अपनी पीठ खुजलाते हुए तो जरूर देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे व्यक्ति को देखा है, जो जेसीबी के पंजे से अपनी पीठ खुजला रहा हो..नहीं ना...
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति JCB मशीन से अपनी पीठ खुजला रहा है। 41 सेकंड के इस वीडियो को फेसबुक पर खुब देखा जा रहा है।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि यह व्यक्ति पहले अपनी पीठ खुजलाता है। बाद में वह खुजली मिटाने के लिए जेसीबी का उपयोग करता है।
जेसीबी पंजे के कारण एक बार तो आगे भी खिसक जाता है
जेसीबी पंजे के कारण एक बार तो आगे भी खिसक जाता है। पहली नज़र में, यह दृश्य लोगों को भ्रमित करने के अलावा और कुछ नहीं लगता है। हालांकि कुछ लोग इसे देखकर हंस रहे हैं, कुछ लोगों ने वीडियो को मजाकिया बताया, जबकि कुछ लोगों ने इसे खतरनाक बताया।

