पीएम की पार्टी को 48.9 फीसदी, विपक्ष को 27 फीसदी वोट मिले
देश में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 30 लाख 77 हजार है। न्यूजीलैंड (New Zealand) की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लेबर पार्टी को 48.9% वोट और कुल 64 सीटें मिलीं। 120 सदस्यीय संसद में बहुमत का आंकड़ा 61 है।
विपक्षी के जूडिथ कोलिन्स (Judith Collins) की नेशनल पार्टी को 27% वोट और कुल 35 सीटें मिलीं। एसीटी न्यूजीलैंड (New Zealand) पार्टी को 10 सीटें मिलीं।
जीत के बाद पीएम जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने कहा - "मैं आज आए परिणामों से बहुत खुश हूं। हालांकि, मैं परिणामों से आश्चर्यचकित नहीं हूं, क्योंकि मुझे इस तरह के परिणाम की उम्मीद थी। मुझे पता है कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। हम अपना काम जारी रखेंगे।"
पीएम मोदी ने जेसिंडा अर्डर्न को फिर से पीएम चुने जाने पर दी बधाई
पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जसिंडा अर्डर्न को उनकी शानदार जीत के लिए मेरी हार्दिक बधाई। एक साल पहले की हमारी आखिरी मुलाकात को याद रखें और भारत-न्यूजीलैंड (New Zealand) संबंधों को आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करें।
पहले 19 सितंबर को होने थे आम चुनाव
आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में पहले आम चुनाव 19 सितंबर को होने थे, लेकिन कोरोना के चलते चुनावों को एक महिने तक टाल दिया गया था, इसके बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) ने आम चुनाव 17 अक्टूबर कोहुए। 6 सितंबर को ही न्यूजीलैंड की संसद भंग कर दी गई थी।

