जब से भारत-पाकिस्तान स्वंतत्र राष्ट बने, तभी से दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते नही रहे। वैसे तो भारत और पाकिस्तान अलग-अलग देश हैं, लेकिन दोनों का इतिहास, भूगोल, और संस्कृति दोनों को एक-दुसरे को से जोडती है। स्वंतत्र होने के बाद एक ओर जहां भारत ने विकास को अपनाया वही पाकिस्तान ने आतंकवाद को, भारत-पाकिस्तान के बीच दो बडे मुद्दे कश्मीर और आतंकवाद रहे है। इसी आतंकवाद को पाकिस्तान कश्मीर में भेजता रहा, और लगातार दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब होते रहे। भारत के आजाद होने से पहले ही कश्मीर की सविधान सभा भारत में कश्मीर विलय की घोषणा कर चुकी थी ऐसे में कश्मीर की रक्षा करना भारत का दायित्व था, पाकिस्तानी सेना ने अचानक कश्मीर पर हमला करते हुये करीब आधे से ज्यादा कश्मीर पर कब्जा कर लिया,
जिसे POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) के नाम से जाना जाता है। भारत के प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु इस मुद्दे को लेकर सुरक्षा परिषद गये। जो कि भारत की ऐतिहासिक भूल थी, पाकिस्तान कश्मीर में जनमत संग्रह कराना चाहता है, लेकिन इसके लिए भारत तैयार नही है, भारत चाहता है कि पहले पाकिस्तान POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) से अपनी सेना हटाए। और शिमला समझोतें के तहत् कश्मीर पर बातचीत करें। सीमा पर तनाव के कारण दोनों के बीच तीन बार युद्ध भी हो चुका है। फिर भी दोनों देशों के बीच हमेशा तनाव बना रहता है।
पडोसी होने की वजह से बटवारें के बाद दोनों देशों के बीच किक्रेट, शरणार्थियों की समस्या, नदी जल के बँटवारे को लेकर भी विवाद रहा,इन सभी मुद्दों को कश्मीर समस्या ने प्रभावित किया। वर्तमान में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी बंद है। Follow Me
savanmkumar.blogspot.in facebook.com/savan.kumar.7169
twitter.com/savanmkumar
instagram.com/savanmkumar
Subscribed Channel
Youtube.com/Savankumar