Bihar Election : चिराग पासवान 'मोदी के हनुमान' तो क्या नीतीश का पत्ता काटने में लगी है बीजेपी?

SM
By -
0


बिहार में जैस-जैसे चुनाव करीब आ रहे है सियासत तेज होती जा रही है, खासतौर से पीएम मोदी को लेकर...क्योकि बीजेपी ने हाल ही में घोषणा कि पीएम मोदी बिहार में 12 रैलियां करेंगे, इस पर विवाद इसलिए हुआ क्योंकि पीएम कोरोना को लेकर पूरे देश को सुरक्षित रहने का संदेश देते रहे है ऐसे में वे खुद मैदान में उतर कर ऐसा करते है तो आम लोगों में गलत संदेश जा सकता है, हालाकि पीएम मोदी की रैलियों में कोरोना से सुरक्षा की क्या व्यवस्था होगी बीजेपी की तरफ से इस बारे में जानकारी नहीं सामने आयी है । वहीं नीतीश कुमार का विरोध कर एनडीए से अलग हुए चिराग पासवान मोदी का गुनगान करना नहीं भूल रहे, ऐसे मे लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान हूं। प्रधानमंत्री हमेशा मेरे दिल में हैं। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पहले भी भाजपा के साथ था, अब भी हूं और आगे भी रहूंगा। 10 नवंबर के बाद बिहार में भाजपा और लोजपा की सरकार बनेगी, यह हमारा दृढ़ संकल्प है। गौरतलब हो कि चिराग पासवान NDA के घटक जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं। साथ ही वह प्रधानमंत्री और भाजपा के साथ बने रहने की भी बात कर रहे हैं। दूसरी ओर, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लोजपा पर टूट पड़े हैं। कहा कि जो पार्टी एक सीट भी नहीं जीत पाई वह बिहार में सरकार बनाने का दावा कर रही है। वास्तविकता यह है कि यह बिहार में केवल एक वोट है। चुनाव प्रचार में जाने से पहले पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए, उप मुख्यमंत्री ने अमित शाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत का जिक्र करते हुए लोजपा नेता चिराग पासवान के दावे को झूठा और निराधार बताया। कहा कि चुनाव को लेकर लोजपा नेता चिराग पासवान और अमित शाह के बीच कभी कोई बात नहीं हुई। सच्चाई यह है कि सीटों की संख्या को लेकर विवाद था। लोजपा भाजपा को जितनी सीटें दे रही थी, उससे कहीं ज्यादा सीटों की मांग कर रही थी।
एलजेपी ने खुद को एनडीए से अलग किया था
इसके कारण वार्ता टूट गई और एलजेपी ने खुद को एनडीए से अलग करने का फैसला किया। जो पार्टी बिहार में एक सीट भी नहीं जीत सकती, वह सरकार बनाने का दावा करके भ्रम फैला रही है।
नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनने देंगे
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोजपा नेता का कहना है कि वह नीतीश कुमार को बिहार का सीएम नहीं बनने देंगे। इसका सीधा सा मतलब यह है कि वह बिहार की भाजपा सरकार को पीएम मोदी और अमित शाह के फैसले के विरोध में नहीं आने देना चाहते।
पीएम मोदी की तारीफ, नीतीश कुमार का विरोध
आखिर ये कैसी राजनीति है कि एक तरफ पीएम मोदी की तारीफ करते हैं और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा समर्थित नीतीश कुमार का विरोध करते हैं। स्पष्ट किया कि LJP का केवल एक ही उद्देश्य है कि बिहार में NDA की सरकार नहीं बननी चाहिए।
Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!