पुलिस ने लाठीयों से दौड़ा-दौड़ाकर भगाया..राफेल डील और महंगाई पर विधानसभा का घेराव करना चाहती थी यूथ कांग्रेस..।

Savan Kumar
By -
0
कांग्रेस का लगातार सरकार विरोधी प्रर्दशन जारी है...आज जयपुर में युथ कांग्रेस ने मोदी सरकार की राफेल डील में हुआ घोटाला और महंगाई को लेकर विरोध प्रर्दशन किया। 
यूथ कांग्रेस विधानसभा का घेराव करना चाहती थी लेकिन पुलिस ने 22 गौदाम पर आयोजित यूथ कांग्रेस की सभास्थल से कुछ दुरी पर ही उन्हें रोक दिया...

Video👆

इस दौरान पुलिस को कार्यकर्ताओं पर कई बार वाटर केनन का प्रयोग करना पड़ा। फिर भी युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नही हटे और लगातार उनकी पुलिस से झड़प चलती रही,
करीब 40 मिनट तक ऐसा ही चलता रहा इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।
 युथ कांग्रेस के कार्यकर्ता राफेल डील के विरोध के लिए 9 फीट लंबा राफेल के पुलते बनाकर भी लाये। 

Video👆

इससे पहले सभास्थल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी, प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी,पुर्व सांसद अश्क अली टांक
सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद थे। 
सीपी जोशी और रामेेेश्वर डूूूडी ने अपने भाषण के दौरान सरकार पर एक के बाद एक हमले कियें।
युथ कांग्रेस के इस विरोध प्रर्दशन का नेतृत्व राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चांदना ने किया। प्रर्दशन के दौरान पुलिस ने अशोक चांदना को हिरासत में लिया और कार्यकर्ताओं से हटने को कहा लेकिन वे नही माने और लगातार प्रर्दशन करते रहे। इस दौरान पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। 

लाठीचार्ज के दौरान एक-दो कार्यकर्ताओं के सिर में चोट लगी। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!