असलियत में कहाँ है बाहुबली का माहिष्मती साम्राज्य ?

Bhawana Singh
By -
0

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर फिल्मों में बाहुबली सबसे बड़ा नाम है. इस फिल्म के दोनों भागों ने न सिर्फ देश बल्कि विदेश में भारी लोकप्रियता हांसिल की। इसका नाम इतिहास में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्मों में भी शुमार है। फिल्म की कहानी माहिष्मति राज्य पर आधारित थी। फिल्में अक्सर काल्पनिक होती है पर बाहुबली का महिष्मति साम्राज्य काल्पनिक नहीं है और असलियत में भारत के मध्य प्रदेश में स्थित है, जानिए माहिष्मति साम्राज्य से जुड़े कुछ अलग तथ्य-


काल्पनिक नहीं है माहिष्मति साम्राज्य

लोगों को लगता है कि फिल्म फिक्शन होने के कारण उसमें सच्चाई नहीं होती। इसी कारण से बाहुबली फिल्म में दिखाया गया माहिष्मति साम्राज्य भी लोगों को काल्पनिक लगता है, जबकि ऐसा नहीं है। माहिष्मति साम्राज्य भारत में हकीकत में स्थित है. इतिहास में दर्ज अभिलेखों से पता लगा है कि, बाहुबली फिल्म का केंद्र माहिष्मति, मध्य भारत में स्थित एक बड़ा शहर था। वह शहर अब मध्य प्रदेश में स्थित है. ये राज्य फ़िल्म में दिखाएं राज्य जैसे भव्य या संचालित नहीं है लेकिन इसका अस्तित्व अब भी है।

नर्मदा नदी के तट पर बसा था शहर

ऐतिहासिक प्रमाण और प्रचलित कहानियों में माहिष्मति का जिक्र किया गया है. उस वक्त यह शहर सामाजिक और राजनीतिक गढ़ हुआ करता था, यह राज्य अवंती साम्राज्य का एक अहम हिस्सा था। भारतकोश के मुताबिक, किसी जमाने में माहिष्मति चेदि जनपद की राजधानी हुआ करती थी, शहर नर्मदा नदी के किनारे बसा हुआ था, फिलहाल यह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में है, जिसे अब महेश्वर के नाम से जाना जाता है।

आज भी भव्य है शहर की इमारतें

खरगोन जिले का महेश्वर (महिष्मती साम्रज्य ) अपने प्राचीन मंदिरों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है. यहां महेश्वर किला, विट्ठलेश्वर मंदिर, अहिल्येश्वर मंदिर जैसी तमाम इमारतें हैं. ये जग़ह इंदौर से करीब 91 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां जाना बेहद आसान है।

Follow Us On :

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube)

Join our Telegram Channel: The Found (Telegram)

Join our Whatsapp Group: The Found (Whatsapp)

Follow Our Pinterest Page: The Found (Pinterest)

                           Order Now (Kande/Upla)....Click :  https://bit.ly/3eWKt1V

 


LifeStyle 

History




Article :
Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!