TRP Scam के बाद Parle G के इस बड़े फैसले की, सोशल मीडिया युजर्स कर रहे तारीफ

SM
By -
0


कोरोना महामारी के दौरान पारले जी (Parle G) के बिस्कुट की बिक्री ने नई ऊंचाइयों को छुआ। पारले जी (Parle G) एक बार फिर चर्चाओं में हैं। लोग पार्ले जी के इस काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पारले जी (Parle G) ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। कुछ दिनों पहले ही मुंबई पुलिस ने TRP से छेड़छाड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। तब से, विज्ञापन और मीडिया एजेंसियों ने इस पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है।
ऐसे में Parle Products बनाने वाली कंपनी ने फैसला किया है कि वह TV पर Parle G बिस्कुट का विज्ञापन नहीं करेगी। तब से कंपनी के इस फैसले को सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा मिल रही है।

चैनलों को अपने कटेंट में बदलाव लाना ही होगा

कंपनी ने फैसला किया है कि वह समाज में जहर घोलने वाले कंटेंट दिखाने वाले न्यूज चैनलों पर विज्ञापन नहीं देगी। उन्होंने कहा कि हम सभी विज्ञापनदाताओं को एक साथ लाने और कम से कम समाचार चैनलों पर विज्ञापन नहीं देने के लिए जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं ताकि सभी चैनलों को संदेश मिले कि उन्हें अपने कटेंट में बदलाव लाना पड़ेगा।
पारले जी (Parle G) से पहले बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा था कि उनकी कंपनी ने तीन समाचार चैनलों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। Social Media यूजर्स कर रहे सराहना
सोशल मीडिया पर लोग कंपनी के इस फैसले की तारीफ कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि 'यह देश के लिए अच्छा है'।
किसी ने लिखा - 'शानदार पहल।'
एक व्यक्ति ने लिखा कि 'यह सिर्फ शुरुआत हो सकती है, उम्मीद है कि कई कंपनियां ऐसा करेंगी और हम सकारात्मक बदलाव देखेंगे।'
Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!