‘BABA KA DHABA’ पर मटर-पनीर खाने वालों की लगी लंबी लाइन, बुजुर्ग दंपती के चेहरे पर लौटी मुस्कान

SM
By -
0


मालवीय नगर, दिल्ली में एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ एक ढाबा चलाता है, जिसका ढाबे का नाम है बाबा का ढ़ाबा  (BABA KA DHABA), लेकिन तालाबंदी के बाद उनके ढाबे पर कोई खाना खाने नहीं आ रहा था, इससे बुजुर्ग को आमदनी नहीं हो रही थी। इससे बाद जब बुजुर्ग का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ तो ढाबे पर खाना खाने वालों की भीड़ लग गई और बुजुर्ग दंपती के चेहरे पर मुस्कान लौट आयी।

दिल्ली के मालवीय नगर में ढाबा चलाने वाले 80 वर्षीय गरीब कांता प्रसाद का एक वीडियो वायरल हुआ । वीडियो में उन्हें खाने की कमी के कारण रोते हुए देखा गया था। यह दंपति गरीबी से पीड़ित है।

एक YouTuber  के जरिए लोगों तक पहुंची पूरी कहानी

जब एक YouTuber इनके ढाबे पर पहुंचा, तो वह पूरी कहानी बताते वक्त रोने लग गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया और देश के कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। कई बड़े नाम भी इनमें शामिल हैं। वीडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद, उनकी दुकान में भोजन के लिए एक लाइन लग गई।

ट्विटर पर ट्रेंड में आया ‘बाबा का ढाबा’

ट्विटर पर #BabaKaDhaba टॉप ट्रेंड में आ गया। दिल्ली में लोग उसकी दुकान पर पहुंच रहे हैं और मदद कर रहे हैं। YouTuber गौरव वासन ने इस बुजुर्ग जोड़े का एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो 6 अक्टूबर को उनके चैनल 'स्वैड ऑफिशियल' में डाला गया था, जहां से ये तेजी से वायरल हुआ।

सोशल मीडिया पर लोगों से ढाबे पर आने का किया अनुरोध

कई क्रिकेटर और बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर बाबा के ढाबे पर पहुंचने का अनुरोध किया। जिसका असर गुरुवार को देखने को मिला। दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग बाबा के समर्थन में ढाबा पहुंचे। इसके कारण बुजुर्ग दंपति की मुस्कान अब लौट आई है।

Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!