TikTok के सीईओ केविन मेयर का इस्तीफा, क्या अमेरिकी प्रशासन के दबाव के कारण आया?

Savan Kumar
By -
0

  चीनी एप टिकटॉक का दिन पिछले कुछ टाइम से खराब ही चल रहा है, वीडियो शेयरिंग ऐप TikTok को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगातार मिल रही धमकियों के बीच कंपनी के CEO केविन मेयर (Kevin Mayer) ने इस्तीफा दे दिया है।

 एक रिपोर्ट के अनुसार जनरल मैनेजर वनीसा पपाज (Vanessa Pappas) को तत्काल प्रभाव से केविन मेयर की जगह कंपनी का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस पर प्रतिबंध के खतरों के बीच केविन मेयर का यह बड़ा कदम है,

वर्तमान राजनीति माहौल टिकटॉक के खिलाफ

केविन मेयर ने कंपनी के कर्मचारियों को एक ईमेल में लिखा, "हाल के सप्ताहों में, जैसा कि राजनीतिक वातावरण में तेजी से बदलाव आया है, मैंने इस बात पर महत्वपूर्ण परिवर्तन देखा है और जोर दिया है कि कॉर्पोरेट संरचनात्मक परिवर्तनों की आवश्यकता क्या होगी, और इसके लिए मेरे द्वारा साइन की गई वैश्विक भूमिका का क्या मतलब है,"

TikTok के महाप्रबंधक वेनेसा पाप्प्स को बनाया गया नया सीईओ 

नार्थ अमेरिका में TikTok के महाप्रबंधक वेनेसा पाप्प्स कंपनी के अंतरिम वैश्विक प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालेंगे, बाइटडांस के संस्थापक और सीईओ यिमिंग झांग ने एक अलग पत्र में कहा कि ‘कंपनी उन मुद्दों के समाधान खोजने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है, जो हम विश्व स्तर पर, विशेष रूप से अमेरिका और भारत में सामना कर रहे हैं"

ट्रंप ने टिकटॉक को बैन करने के जारी कर रखे है आदेश

इसी महिने 6 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसमें 45 दिनों में प्रभावी होने के लिए निर्धारित बाइटडांस के साथ किसी भी अमेरिकी लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया गया था। वही 14 अगस्त को ट्रंप ने एक और कार्यकारी आदेश जारी किया, जिसमें 90 दिनों के भीतर अमेरिका में TikTok को बैन करने का आदेश दिया।

 

Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!