'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का मोदी ने किया लोकार्पण, बोले-पटेल ना होते तो हैदराबाद की चारमीनार देखने के लिए भी लेना पड़ता वीजा।

Savan Kumar
By -
0


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण किया...
.
.
182 मीटर ऊंची प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को गुजरात में नर्मदा नदी पर स्थित सरदार सरोवर बांध पर बनाया गया है। इस प्रतिमा को भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी सुतार ने बनाया है!



मोदी ने कहा बीतें चार सालों में कई महापुरुषों के संग्रहालय और स्मारक बनाए गयें। 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का ऐलान किया गया है। लेकिन कुछ लोग इसे राजनीति के चश्मे से देखने का प्रयास करते हैं। ऐसा अनुभव कराया जाता है कि हमने बहुत बड़ा अपराध कर दिया हो।
सरदार पटेल एक ऐसी महान शख्सियत थें, जिनकी भूमिका भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण रही वह एक ऐसे जननेता थे जो सदैव किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहे।
प्रधानमंत्री ने कहा सरदार पटेल ने आधुनिक भारत का निर्माण किया और 550 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर एक संगठित भारत की रचना की, सरदार पटेल ना होते तो हैदराबाद की चारमीनार देखने के लिए भी वीजा लेना पड़ता


31 अक्टूबर को सरदार पटेल की 143 वीं जंयती पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र को सौंपा। 
यहां पर देश-विदेश से हर साल लाखों पर्यटकों के आने की सभांवना है।
 इसी वजह से स्टैच्यू में पर्यटकों को लेकर खासा ख्याल रखा गया है। स्टैच्यू में पर्यटकों के लिए सरदार पटेल के जीवन को लेकर एक भव्य संग्रहालय बनाया गया है! साथ ही यहां पर आने वाले पयर्टक 153 मीटर की ऊंचाई तक जा सकेंगे और प्रकृति की  सुन्दरता का आंनद लें सकेंगे।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माण में पांच साल का समय लगा। इसका शिलान्यास 2013 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब किया गया था। इसे बनाने में कुल लागत 2990 करोड़ रूपये आयी है।



दुनिया के सबसे ऊंचे स्टैच्यू...


क्रमांक         प्रतिमा                    देश                ऊंचाई

1.           स्टैच्यू ऑफ यूनिटी       भारत            182 मीटर

2.           स्प्रिंग टेंपल बुद्धा          चीन              153 मीटर

3.           लेक्यून सेटबयार          म्यांमार           116 मीटर

4.            उशिकु दायबुत्सू          जापान           110 मीटर

5.            स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी     अमेरिका          97 मीटर

6.           द ग्रेट बुद्धा                 थाइलैंड           91 मीटर

7.           द मदरलैंड काल्स         रूस               87 मीटर

*जल्दी ही भारत में सरदार पटेल से भी ऊंची प्रतिमा होगी यह प्रतिमा महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की होगी।
जिसकी ऊंचाई 212 मीटर होगी। छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा मुबंई में बनाई जा रहीं है।

Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!