🔻एनएसयूआई छात्रों की मुख्यमंत्री आवास को घेरने की रणनीति प्रशासन के आगे हुुुई फेेेल...
🔵 राजस्थान विश्वविद्यालय में भी किया एनएसयूआई छात्रों ने प्रर्दशन
👇
1अगस्त 2018 जयपुर - 🔺वसुंधरा सरकार के विरोध में एनएसयूआई की मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की प्रशासन से इजाजत नही मिलने के बावजूद एनएसयूआई ने छात्र आक्रोश रैली निकालने का प्रयास किया। प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा चाकचौबंद करते हुए छात्र आक्रोश रैली को कलेक्ट्रेट सर्किल से पहले रोक दिया।
⚪️फिरोज खान राष्ट्रीय अध्यक्ष ,एनएसयूआई
एनएसयूआई के प्रदेश कार्यालय से शुरू हुई रैली को पुलिस ने कलेक्ट्रेट सर्किल से पहले ही बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया।
पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज करते हुए एक बार वाटरकेनन का भी प्रयोग किया। जिससे प्रर्दशन कर रहे छात्र भाग🏃🕺💃 खड़े हुए।
छात्र आक्रोश रैली का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने किया। पुलिस प्रर्दशन कर रहे फिरोज खान समेत कई नेताओं को बस में भरकर थाने ले गई।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने प्रर्दशन से पहले रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी और वसुंधरा सरकार ने देश और राजस्थान की जनता को धोखा दिया है। इसलिए केंद्र सरकार के विरोध में पुरे देश में एनएसयूआई छात्र आक्रोश रैली कर रही है।
कई राज्यों में छात्र आक्रोश रैली निकाली जा चुकी है।
फिरोज खान ने वसुंधरा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं से रोजगार देने के वादें सरकार ने पुरे नहीं किये। शिक्षा के बजट को कम कर दिया। Sc-St की छात्रवृत्ति का बजट घटा दिया।ये जनता के साथ धोखा है।
क्लिक कर Video देखें👇