दुनिया में बुजुर्ग होती आबादी ने चिंता में डाला, कई देश ले रहे इस तरह के इंसेंटिव ?
(दुनिया की बुजुर्ग होती आबादी world's aging population) : दुनिया लंबे समय से लंबी उम्र पाने के लिए तरह-तरह के प्रयोग करती रही। अब औसत जीवनकाल तो बढ़ गया है लेकिन इसके साथ एक गंभीर मुश्किल आ चुकी है। लोग शादी और संतानोत्पत्ति से कतरा रहे हैं। ऐसे में दुनिया के कई देश सुपर-एज्ड (Super-aged nations) हो गए हैं, यानी जहां आबादी का 20% से ज्यादा हिस्सा 65 पार के लोगों का है। इसके साथ ही युवा आबादी तेजी से घट रही है।
क्या कहती है रिसर्च
बुजुर्गों पर स्टडी करने वाली संस्था जेरोन्टोलॉजिकल सोसायटी ऑफ अमेरिका के मुताबिककई देश सुपर-एज्ड हो चुके तो कई इसके मुहाने पर खड़े हैं। जैसे जापान और जर्मनी में हर 5 में से 1 व्यक्ति 65 या इससे ज्यादा आयु का है। वहीं साल 2030 तक अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और सिंगापुर भी इस श्रेणी में आ जाएंगे।
जापान की हालत सबसे ज्यादा चिंताजनक है, वहां की औसत आयु 84 के साथ दुनिया में सबसे शानदार है। लेकिन इससे वहां की तस्वीर बेहतर की बजाए बिगड़ती दिख रही है। दरअसल बुजुर्ग आबादी बढ़ने के कारण देश पर कई नकारात्मक असर दिख रहे हैं। इससे देश पर पेंशन का दबाव भी बढ़ा है। इसके अलावा काम करने वाली आबादी कम हो रही है।
एक्सपर्ट इस देश को डेमोग्राफिक टाइम बम पर बैठा मान रहे हैं। बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर जोड़ों ने संतान जन्म पर ध्यान नहीं दिया तो अगले 20 सालों में यहां की 35 प्रतिशत आबादी 80 साल से ज्यादा आयु वालों की होगी। वहीं अगले 5 ही सालों में यानी 2025 तक जापान का हर 3 में से 1 इंसान 65 साल की उम्र से ज्यादा का होगा।
इसके बाद जर्मनी का नंबर आता है
यहां की 21.8% आबादी की उम्र 65 या इससे ज्यादा है। ये आंकड़ा साल 2019 का है। इसके साथ ही युवा आबादी तेजी से घटी। लगबग 15 से 64 साल के लोगों की संख्या साल 2005 से 2015 के बीच लगभग 3 प्रतिशत घटी लेकिन अब ये प्रतिशत ऊपर जा रहा है। अनुमान है कि साल 2050 तक ये युवाओं में कमी का प्रतिशत 22.6 तक चला जाएगा।
चीन में वन-चाइल्ड पॉलिसी
चीन हालांकि अभी सुपर-एज्ड देशों की श्रेणी में नहीं आया लेकिन वहां एक-बच्चा नीति का असर आबादी पर दिख रहा है। चीन की जनगणना के मुताबिक साल 2020 में यहां 18.7% लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के थे। ऐसे में जल्दी ही परिवार बढ़ाने पर ध्यान न दिया गया तो चीन की बड़ी आबादी बुजुर्ग होगी। यही देखते हुए चीन ने अब तीन-बच्चा नीति को मंजूरी दे दी है।
सिंगापुर
अब बात करते हैं सिंगापुर की, तो केवल 3 ही दशकों में ये देश युवा मुल्क से सीधे उम्रदराज लोगों के देश में बदल गया। साल 1999 में यहां केवल 7% लोग 65 से ऊपर की आयु के थे लेकिन 2026 तक ये आबादी सीधे 20% हो जाएगी, यानी सिंगापुर भी सुपर-एज्ड देशों में शामिल होगा।
भारत की क्या है स्थिति
भारत को दुनिया का सबसे ज्यादा युवा देश माना जा रहा है। दुनिया का हर पांचवां युवा भारतीय है। यूएनडीपी (UNDP) के मुताबिक, दुनिया में 121 करोड़ युवा हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 21 प्रतिशत लोग भारत से हैं। हमारे यहां 15 से 30 साल की उम्र के लोगों को युवा श्रेणी में रखा जाता है, इस लिहाज से हमारी लगभग 27 प्रतिशत आबादी युवा है।
एक देश ऐसा भी : बच्चे पैदा करने के लिए डेढ़ साल तक पूरी तनख्वाह के साथ छुट्टी
बाल्टिक देश एस्टोनिया ने भी बड़ी पहल की। ये पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। साल 1991 में ये रूस से अलग हुआ। इस दौरान कई आर्थिक-सामाजिक बदलाव हुए। इसका नतीजा वहां की जन्मदर पर हुआ। एस्टोनिया में जन्मदर तेजी से घटी। इसे रोकने के लिए अब वहां बच्चे के जन्म के डेढ़ साल तक पूरी तनख्वाह के साथ छुट्टी दी जाती है। साथ ही सरकार तीन या ज्यादा बच्चों वाले परिवारों को इनाम देती है। उन्हें हर महीने 300 यूरो का मासिक बोनस मिलता है।
जापान सरकार दे रही इंसेंटिव
इधर सुपर-एज्ड आबादी के खतरों से घबराकर देशों ने अपने यहां जनसंख्या बढ़ाने पर फोकस किया है। इस इंसेंटिव को बेबी बोनस कहा जाता है। जैसे जापान सरकार ने 35 साल तक की उम्र के कपल के शादी करने पर उनके लिए 4 लाख 25 हजार रुपए इंसेंटिव देने का एलान किया। कुछ शर्तें भी हैं, जैसे शादी करने वाले जोड़े की उम्र 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और उनकी सालाना आय 33 लाख रुपए से ज्यादा नहीं हो।
इस देश के एक गांव ने सबको डरा दिया
यूरोपियन देश फिनलैंड के कई प्रांत बेबी बोनस देने की शुरुआत साल 2013 में ही कर चुके। वहां घटती जन्मदर को देखते हुए ये एक्शन लिया गया। खासकर एक गांव लेस्टिजारवी एक तरह से फिनिश सरकार के लिए अलर्ट था। वहां साल 2012 में एक गांव में केवल एक बच्चा जन्मा, जबकि गांव युवा जोड़ों से भरा हुआ था। तब नगरपालिका ने बेबी बोनस नाम से इंसेंटिव प्रोग्राम की शुरुआत की। इसके तहत हर बच्चे के जन्म पर पेरेंट्स को अगले 10 सालों तक 10 हजार यूरो दिए जाते हैं।
Follow Us On :
- Vegan का मतलब क्या है, ये कौन होते हैं?
- Vegan में आप किस तरह का खाना खा सकते है क्या है इसके फायदे और नुकसान
- वीगन आहार अपनाना बच्चों और गर्भवती महिलाओं के साबित हो सकता है खतरनाक
- वीगन डाइट अपनाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है या बुरा, जानिए विशेषज्ञ इस डाइट की क्यों कर रहे है वकालत ?
- उबली हुई चाय की पत्तियों के ये 5 फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- वाइन शराब से बेहतर क्यों है? साथ ही जानिए, वाइन किस-किस चीज से बनाई जाती है
- ‘अजीनोमोटो (Ajinomoto)’ जो आपके खाने का स्वाद तो बढ़ाता है, लेकिन आपकी कीमती जान का दुश्मन भी है
- घर बैठे इन पांच चीजों का सेवन कर अपनी इम्युनिटी पॉवर कर सकते है बूस्ट
- अजवाइन की चाय फ्लेवर के साथ हमारी सेहत का भी रखती है ख्याल, जानिए क्या है इसके फायदे
- टमाटर का ज्यूस (Tomato Juice) आपके इम्यूनिटी सिस्टम को इस तरह करता है मजबूत
- किसी भी कंपनी में इन कारणों से छोड़ते है लोग नौकरी
- ये डिवाइस आपके Work From Home को बना देंगे आसान, अच्छी प्रोडक्टिविटी में करेंगे मदद
- Black Fungus Infection आपकी आंखो की रोशनी के साथ आपकी जान भी ले सकता है, जानें कितना खतरनाक है ये इंफेक्शन
- डायबिटीज को इस तरह से किया जा सकता है कंट्रोल..अपनाये ये तरीके
- गर्मियों में पुरुष इन तरीकों को अपनाकर रख सकते है अपनी स्किन की देखभाल
- जी-स्पॉट है क्या और ये होता कहां है, आखिर गूगल भी क्यों नहीं बता पा रहा ?
- ये नेचुरल लुब्रिकेंट्स (Natural Lubricants) आपके सेक्स अनुभव को बनाते है खास
- बुढ़ापे में रखें इस तरह ध्यान तो हमेशा रहेंगे स्वस्थ, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपनाए ये तरीके...
- जितना कहा जाता है उतना गुणकारी नहीं है दूध, फिर भी गाय पर क्रुरता कर रहा इंसान
- कॉफी (Coffee) पीने के फायदे अधिक या नुकसान...
- बुर्के के अलावा मुस्लिम महिलाओं के कई अन्य कपड़ों की भी अक्सर चर्चा होती, जानिए कौनसे है वो ?
- ये तीन योगासन करने से पीरियड्स के दौरान नहीं होगा दर्द...
- यदि लड़कियों में है ये 5 गुण तो शादी के बाद अपने ससुराल में हमेशा रहती है खुश
- गर्मियों में चिलचिलाती धूप से चेहरे की चमक गायब होने का है डर, तो करें ये उपाय
- घर में रखे नींबू सूख चुके है और कचरे में फेकने की सोच रहे है तो पहले इसके फायदे जान लें
- जानिए, 2-DG दवा कोरोना संक्रमित मरीज के शरीर में कैसे करती है काम...इसका किस तरह करें उपयोग ?
- कोरोना वायरस एयरोसोल्स हवा में 2 नहीं 10 मीटर तक फैल सकता है
- क्या होता है नौतपा, इसका गर्मी और बारिश से क्या है संबंध ?
- Murud Janjira Fort : समुद्र के बीच में बना ऐसा किला जिसे ब्रिटिश, पुर्तगाली, और शिवाजी महाराज तक नहीं जीत सकें
- इजरायल और फिलिस्तीन के बीच खराब होते हालात की क्या है वजह, यरूशलेम पर क्या है विवाद ?
- इजराइल और फिलिस्तीन के बीच विवाद पैदा कैसे हुआ, इजराइल ने 7 देशों को एकसाथ कैसे दी थी मात ?
- मार्क्सवाद क्या है, दुनिया को इस तरह के विचारों की जरूरत क्यों पड़ी ?
- मार्क्सवाद के मौलिक सिद्धांत : 20 वीं सदी में दुनिया के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करने वाली विचारधारा
- रूस और चीन में मार्क्सवाद, मार्क्सवाद ने दुनिया को कैसे विभाजित किया ?
- भारत में मार्क्सवाद और मार्क्सवादी विचारों का प्रवेश, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना
- पूंजीवाद क्या है, पूंजीवाद ने इन देशों के आर्थिक विकास में बहुत योगदान दिया है?
- दुनिया में ऐसे तानाशाह भी हुए जिन्होनें क्रुरता की सारी हदें पार दी, जानिए कुछ ऐसे ही तानाशाहों के बारें में
- आयरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम क्या है, जिसने इज़राइल को बचाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?
- "कोई तो रोक लो इस कोरोना को...",गांवों में तेजी से फैलता संक्रमण और बदहाल चिकित्सा सुविधाएं
- कब्रिस्तानों और श्मशान में शवों के ढेर, असहाय अस्पताल, ऑक्सीजन के लिए भटकते परिजन.....
- बाहर घर में या कहीं भी लग रहा है करंट का झटका तो 5G हो सकता है कारण ?
- भारत में हो रही रिकॉर्ड मौतों का कारण कोरोना नहीं..5G टेस्टिंग है, जानिए सच्चाई ?
- दुनिया की 10 बड़े नेताओं की दिल दहला देने वाली हत्याएं
- दुनिया के ऐसे देश जहां रेप करने के बाद भी ये काम करने से माफ हो जाती है सजा
- दुनिया के वे देश जो ईश्वर में विश्वास नहीं रखते...दुनिया के सबसे नास्तिक देश
- इन खूबसूरत विरासतों को आतंकवादियों ने तबाह कर दिया
- आईपीएल के इतिहास में अब तक के टॉप 10 सबसे लंबे छक्कें
- अंडरवर्ल्ड दाऊद का क्या है बॉलीवुड कनेक्शन, दाऊद के जीवन को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए बॉलीवुड इतना उत्सुक क्यों है?
- सलमान खान कभी जैकी श्रॉफ के असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे, कपड़ों से लेकर जूतों तक का रखते थे ख्याल
- रामायण काल में अगर ये 5 महिलाएं नहीं होती, तो न भगवान राम होते ना ही रावण
- वाल्मीकि की 'रामायण' और तुलसी दास की 'रामचरितमानस' दोनों ग्रंथों में समानता और अंतर ?
- रामायण के वो पांच महाझूठ जिन्हें बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया
- भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दिए गीता के ये 6 उपदेश जीवन को सफल बनाने में करते है मदद
- महाभारत : कुरुक्षेत्र की लड़ाई के सबसे बड़े खलनायक धृतराष्ट्र ने किये थे ये पाप
- कर्ण और अर्जुन के संग्राम में कर्ण का वध कैसे हुआ ?
- 7 ऐसे कारण हैं जो नहीं होते तो कर्ण का अर्जुन के हाथों मरना असंभव होता
- 'हिरण्यकश्यप अपने पुत्र प्रहलाद को क्यों मारना चाहता था', जानिए होलिका दहन से जुडी सबसे लोकप्रिय पौराणिक कथा ?
- हिंदू मान्यताओं में चैत्र माह के पहले दिन को ही क्यों मनाया जाता है नववर्ष