व्हाट्सएप (WhatsApp) में आया ये बदलाव, ऐप को अपडेट नहीं किया तो आपका अकाउंट होगा बंद

Savan Kumar
By -
0

अगर आप अपने व्हाट्सएप (WhatsApp) को चालू रखना चाहते हैं, तो अब आपको इसके नए नियमों और कानूनों का पालन करना होगा। दरअसल इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप अपनी पॉलिसी बदलने वाला है।

WhatsApp ने मंगलवार देर रात से उपयोगकर्ताओं को इस बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। व्हाट्सएप अपने यूजर्स को इन-ऐप नोटिफिकेशन भेज रहा है और उन्हें उनकी पॉलिसी के बदलावों की जानकारी दे रहा है।

Follow Our Facebook & Twitter Page : (The Found) Facebook Twitter अगर व्हाट्सएप (WhatsApp) उपयोगकर्ताओं को इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करते रहना है, तो उन्हें 8 फरवरी 2021 तक कंपनी की अद्यतन शर्तों और नीति को स्वीकार करना होगा। फिलहाल अपडेट में 'Not Now' का विकल्प भी

जो लोग व्हाट्सएप के नए अपडेट को स्वीकार नहीं करेंगे, उनका अकाउंट बंद कर दिया जाएगा। उपयोगकर्ताओं को उनके खाते को जारी रखने के लिए नई नीति को स्वीकार करना आवश्यक होगा। हालाँकि, अभी आपको अपडेट में 'Not Now' का विकल्प भी दिखाई देगा।

आपको WhatsApp की नई पॉलिसी को स्वीकार करना ही होगा भले ही आप कुछ समय के लिए नई नीति को स्वीकार नहीं करते हैं, आपका खाता चलता रहेगा। लेकिन इसके बाद आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। इस अधिसूचना में, व्हाट्सएप ने कई अपडेट के बारे में जानकारी दी है, कंपनी ने बताया है कि वह अपने उपयोगकर्ताओं के डेटा को कैसे संसाधित करता है।

Subscribe to Youtube Channel: The Found (Youtube) कंपनी आपको बिना बताएं आपके अकाउंट को बंद कर सकती है कंपनी आपके व्हाट्सएप चैट को कैसे स्टोर और प्रबंधित कर सकता है। व्हाट्सएप की अपडेट की गई पॉलिसी में, कंपनी को आपके द्वारा दिए जा रहे लाइसेंस में कुछ चीजें लिखी गई हैं। इसमें लिखा है कि हमारी सर्विसेज को ऑपरेट करने के लिए आप वॉट्सऐप को जो कंटेंट आप अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, उनको यूज, रिप्रोड्यूस, डिस्ट्रीब्यूट और डिस्प्ले करने के लिए दुनियाभर में, नॉन-एक्सक्लूसिव, रॉयल्टी फ्री, सब्लिसेंसेबल और ट्रांसफरेबल लाइसेंस देते हैं अगर आप व्हाट्सएप के इस पॉलिसी अपडेट को बारीकी से पढ़ना चाहते हैं, तो आप व्हाट्सएप वेबसाइट पर जाकर विस्तार से जान सकते हैं। कंपनी ने अपनी साइट पर पूरी जानकारी दी है और बताती है कि वास्तव में क्या बदल रहा है।


Tags: Travel, History

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!